{"_id":"68224687bae6ba27fa016f3b","slug":"buddha-purnima-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ramganga-river-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1174-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा : रामगंगा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा : रामगंगा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर रामगंगा नदी में लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी।
- फोटो : पाठा गांव में आग लगने से धू-धूकर जलता मकान। संवाद
मीरगंज। कैलाश गिरी घाट और गोरा हेमराजपुर घाट पर सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। हवन-पूजन कर गंगा मैया से मनौती मांगी।
सोमवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी के कैलाश गिरी घाट और गोरा हेमराजपुर घाट पर पहुंचे। स्नान के बाद दान कर पुण्य कमाया। मीरगंज थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने पुलिस पिकेट लगा दी थी। संवाद
--
स्नान के लिए घाट उमड़े श्रद्धालु
फतेहगंज पूर्वी। रामगंगा नदी में कादरगंज, पडेरा, नगरिया कला के घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामगंगा नदी के घाटों के किनारे पूजा सामग्री की दुकानें लगी हुई थीं। रामगंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद खरीदकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर देश में शांति की कामना की। घाटों के किनारे लगे मेले में बच्चों ने झूलों पर मजे किए। हालांकि गर्मी के मौसम में नदी में पानी कम था, फिर भी सुरक्षा के चलते गोताखोर भी तैनात रहे थे। संवाद
विज्ञापन
--
बाबा साहब को किया याद
नवाबगंज। कस्बे के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ की गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क विकास समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने लोगोें को बुद्ध के पगचिह्नों पर चलकर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की है।
समिति के संरक्षक रामकरन लाल ने कहा कि बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके कुंवरसेन, हरस्वरूप, वेदप्रकाश, देवेंद्र पाल, कश्मीरी देवी, गोपाल सरन, नवल किशोर, उमाशंकर, हरीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद