{"_id":"665ea3f88d1754d1320e254c","slug":"budaun-lok-sabha-election-result-2024-live-winning-candidate-news-in-hindi-2024-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun Election 2024 Result: बदायूं में सपा की वापसी... आदित्य यादव जीते, भाजपा के दुर्विजय सिंह को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Election 2024 Result: बदायूं में सपा की वापसी... आदित्य यादव जीते, भाजपा के दुर्विजय सिंह को हराया
Tue, 04 Jun 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:55 PM IST
सार
Budaun Lok Sabha Election 2024 Results : बदायूं के चुनावी मैदान में पांच निर्दलीय और राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला। कड़े मुकाबले में सपा के आदित्य यादव ने भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हरा दिया।
विज्ञापन
Budaun Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा के आदित्य यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं लोकसभाट सीट पर सपा ने वापसी की है। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 35269 मतों से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हरा दिया। बता दें कि आदित्य यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं। यह उनका पहला संसदीय चुनाव था। पहले ही चुनाव में उन्होंने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
बदायूं सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चक्र के परिणाम साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा की मामूली बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोश से भर दिया लेकिन सपाई निराश नहीं थे। उम्मीद कर रहे थे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
Pilibhit Election Result: जिस सीट से कटा वरुण गांधी का टिकट, वहां से जितिन प्रसाद इतने वोटों से जीते
विज्ञापन
पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया। फिर 13 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। 13 वें चक्र तक 481940 मतों की गिनती हुई। बदायूं में 13 वें चक्र में भाजपा की बढ़त घटी।
फिर 14 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि बढ़त जरूर घटी। अब 15 वें व 16वें चक्र में सपा भाजपा से आगे हो गई। और आखिर तक आदित्य यादव को बढ़त मिलती रही। उनकी जीत की घोषणा होते ही सपाई जश्न मनाने लगे। रात करीब साढ़े नौ बजे परिणाम घोषित किए।
बदायूं लोकसभा क्षेत्र
कुल - पुरुष - मतदाता - 10,75,150
पुरुषों के पड़े मत - 5,95,047 (55.35 प्रतिशत)
कुल महिला मतदाता - 9,33,496
महिलाओं के पड़े मत - 4,96,630 (53.21, प्रतिशत)
थर्ड जेंडर 112
थर्ड जेंडर के पड़े मत 20 (17.86, प्रतिशत)
कुल मतदाता- 20,08,758
कुल मतदान 10,91,697 (54.35 प्रतिशत)
( महिलाओं के मुकाबले 98417 पुरुषों ने अधिक किया मतदान)

40 वर्ष से कोई स्थानीय प्रत्याशी नहीं जीता
बदायूं सीट में 40 साल से कोई स्थानीय उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका है। वर्ष 2024 में भाजपा ने सैफई बनाम बदायूं के बहाने स्थानीय और बाहरी की बहस छेड़ी थी। इस मुद्दे को जनता ने कितना सराहा है यह आज परिणाम आने के बाद पता लग जाएगा।
साल 1984 से 2019 तक 35 साल में 10 बार चुनाव हुए। इन चुनावों में स्थानीय उम्मीदवारों को हराकर शरद यादव, स्वामी चिन्मयानंद, संघमित्रा मौर्य एक-एक बार सांसद रहे। धर्मेंद्र यादव दो बार और सलीम इकबाल शेरवानी पांच बार निर्वाचित हुए। अब आइए बात करते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव की। स्थानीय उम्मीदवारों में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा के मुस्लिम खां हैं। बाहरी उम्मीदवार में सपा के आदित्य यादव हैं, जो सैफई के मूल निवासी हैं।