फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit Election Result: जिस सीट से कटा वरुण गांधी का टिकट, वहां से जितिन प्रसाद इतने वोटों से जीते

Wed, 05 Jun 2024 07:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit Lok Sabha Election 2024 Results BJP Candidate Jitin Prasad won in Pilibhit
इस बार जितिन प्रसाद जीते, पिछले चुनाव में वरुण गांधी जीते थे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शुमार पीलीभीत में जनता ने भाजपा के पक्ष में मतों की झड़ी लगा दी। पिछले विजेता वरुण गांधी का टिकट कटने से चर्चा में आई इस सीट पर भाजपा के जितिन प्रसाद ने 164935 मतों से जीत दर्ज की। यहां सपा के भगवत सरन गंगवार दूसरे और बसपा के अनीस अहमद खां ‘फूल बाबू’ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट से 10 प्रत्याशी मैदान में थे। बता दें कि सन 2004 से यहां भाजपा प्रत्याशी ही जीतते आए हैं। इस तरह लगातार पांचवीं बार यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

Pilibhit Lok Sabha Election 2024 Results BJP Candidate Jitin Prasad won in Pilibhit
समर्थकों के साथ जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
नवीन मंडी स्थल पर मतगणना शुरू होने से पहले ही सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार पहुंच गए थे, जबकि जितिन दो राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद पहुंचे। इसके बाद 15 राउंड की मतगणना पूरी होने तक डटे रहे। बाद में भगवत सरन के मुकाबले काफी बढ़त मिलने के लिए बाद जीत निश्चित होने पर वहां से चले गए।
Pilibhit Lok Sabha Election 2024 Results BJP Candidate Jitin Prasad won in Pilibhit
जीत का प्रमाण पत्र लेते जितिन प्रसाद, साथ में विधायक व समर्थक - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व पहले राउंड की मतगणना सुबह करीब 10 बजे खत्म हुई। जिसमें जितिन करीब 9881 वोटों से सपा के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार से आगे रहे। इसके बाद कई बार उतार-चढ़ाव आए पर जितिन की बढ़त अंत तक बनी रही। अंतत: उन्होंने 1.64 लाख मतों से जीत दर्ज की। पूरनपुर, बरखेड़ा और बहेड़ी विधानसभा क्षेत्रों से जितिन को एकतरफा समर्थन मिला। इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत कई अफसरों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Lok Sabha Election 2024 Results BJP Candidate Jitin Prasad won in Pilibhit
Pilibhit Election 2024 Result - फोटो : अमर उजाला
किसे कितने वोट मिले 
प्रत्याशी का नाम पार्टी कितने वोट मिले
जितिन प्रसाद  भाजपा 607158
भगवत सरन गंगवार   सपा 442223
अनीस अहमद खां ऊर्फ फूलबाबू बसपा 89697
राजीव किशोर सक्सेना भारतीय कृषक दल 3809
संजय कुमार भारतीय राष्ट्रीय समाज दल (आर)  1631
आदर्श पांडेय निर्दलीय  1726
आशीष कुमार निर्दलीय 1850
प्रमोद भाई पटेल ऊर्फ पीके निर्दलीय 1539
मोहम्मद साहिद हुसैन निर्दलीय 1846
सुशील कुमार शुक्ला निर्दलीय 2727
नोटा   6741
विज्ञापन
Pilibhit Lok Sabha Election 2024 Results BJP Candidate Jitin Prasad won in Pilibhit
वरुण गांधी। - फोटो : ANI
2019 में वरुण गांधी ने हेमराज वर्मा को दी थी करारी शिकस्त
वर्ष 2019 में कुल 1187225 मत पड़े थे। 29 चरणों में हुई मतगणना पूरी होने के बाद वरुण गांधी को 704549 और गठबंधन के हेमराज वर्मा को 448922 मत मिले थे। भाजपा के वरुण गांधी ने हेमराज वर्मा को 255627 मतों से शिकस्त दी थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed