फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun Lok Sabha Election 2024 Results Samajwadi Party Aditya Yadav won Budaun Election

Budaun Election Result 2024: सपा ने भाजपा से छीनी बदायूं सीट, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने दर्ज की जीत

Tue, 04 Jun 2024 11:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 11:13 PM IST
सार

Budaun Election Result 2024 : सपा ने भाजपा से बदायूं लोकसभा सीट छीन ली। यह 2019 में भाजपा के खाते में गई थी। यहां से संघमित्रा मौर्य सांसद बनी थीं। इस बार भाजपा ने संघमित्रा का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह इस पर कब्जा बरकरार नहीं रख सके। 

विज्ञापन
Budaun Lok Sabha Election 2024 Results Samajwadi Party Aditya Yadav won Budaun Election
जीत का प्रमाण पत्र लेते आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 501390 मत हासिल करके जीत दर्ज कराई। भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 35067 मतों के अंतर से हार गए। दुर्विजय सिंह शाक्य को 466323 मत मिले। बसपा मुख्य मुकाबले से बाहर रही। जमानत भी नही बच सकी। 

विज्ञापन


बदायूं संसदीय सीट के लिए मतगणना मंडी स्थल पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। साढ़े नौ बजे से रुझान आने शुरू हो गए। मतगणना के 14 वें चक्र तक सिर्फ दूसरा चक्र ही ऐसा रहा जिसमें सपा आगे रही। बाकी 13 चक्रों में भाजपा ने बढ़त बनाई लेकिन 15 वें चक्र से बाजी पलटना शुरू हुई। 
विज्ञापन


गुन्नौर-सहसवान के मतों से लगी लॉटरी 
गुन्रौर और सहसवान की यादव मुस्लिम बेल्ट के मत खुले तो सपा की लाटरी लग गई। धीरे-धीरे करके सपा ने बढ़त बनाई तो अंत तक भाजपा उसे पछाड़ नहीं पाई जबकि बसपा पहले ही चक्र में पिछड़ गई थी और आखिरी 33 वें चक्र तक तीसरे ही स्थान पर रही। बसपा के मुस्लिम खां ने 97686 मत पाए। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। जमानत बचाने के लिए उन्हें कुल पड़े 1090662 मतों का छठवां हिस्सा 181777  मत चाहिए थे पर उन्हें उतने मत उन्हें नहीं प्राप्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली समेत मंडल की तीन सीटों पर जीती भाजपा, बदायूं में सपा की वापसी... आंवला पर भी कब्जा

पांच निर्दलीय और छोटे-बड़े दलों के मिलाकर कुल छह उम्मीदवार दलीय थे। इस तरह से कुल 11 उम्मीदवार मैदान थे। अबकी बार भाजपा ने सबसे ज्यादा ताकत पार्टी उम्मीदवारों के लिए झोंकी पीएम से लेकर सीएम तक आए। गृहमंत्री और उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया पर जीत नहीं दिला सके।
 

कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच हुई मतगणना
मंडी स्थल पर मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी रही। कमिश्ननर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह दो बार सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने डीएम से जानकारी हासिल की। मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया। मंडी स्थल के आसपास बैरियर थे। 

बगैर पास के किसी को उस ओर तक नहीं जाने दिया गया। जब 14वें चक्र की गणना के वक्त सपा आगे हुई और भाजपा पीछे तो कुछ देर के लिए समर्थकों में टकराव का अंदेशा पैदा हुआ लेकिन गणना की पारदर्शी प्रक्रिया को देखते हुए सभी ने धैर्य बनाए रखा और कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। 

किसे कितने मिले मत
सपा: आदित्य यादव--501390
भाजपा: दुर्विजय सिंह शाक्य--466323
बसपा: मुस्लिम खां--97686
स्वराज भारतीय न्याय पार्टी: सुलेमान-1240
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी: नीलम रानी पाल--2428
लोग पार्टी से हरिराज सिंह--909
निर्दलीय: दिनेश कुमार-2672
इशरत अली--1512
राम प्रताप मौर्या--1542
संदीप कुमार--3835
लता यादव--2572
नोटा--8553
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed