फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   btech student died on his birthday in Pilibhit

जन्मदिन पर बीटेक छात्र की मौत: केक खरीदकर घर पर रखा, लेकिन काट न सका अमन; हादसे में गई जान

Sun, 04 Jun 2023 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

बीटेक का छात्र अमन अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ गया था। इसी दौरान उसकी बाइक दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
btech student died on his birthday in Pilibhit
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में एक युवक की उसके जन्मदिन पर मौत हो गई। वह केक खरीदकर घर पर रखने के बाद दोस्तों संग बाइक से गया था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन उसके वापस आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।  

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी हरीश माथुर का 21 वर्षीय पुत्र अमन बीटेक का छात्र था। उसका शुक्रवार को जन्मदिन था। वो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोशाला को बना दिया बरातघर: प्रधान के बेटे ने सजाई महफिल, तिलक समारोह में बुलाईं महिला डांसर
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर केक खरीदकर घर रखकर आया था, लेकिन काट न सका। बनकटी रोड पर हुए हादसे में मौत की खबर घर आ गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। अमन की मौत हादसे के दौरान सिर में चोट आने के कारण हुई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

घर पर चल रही थी जन्मदिन की तैयारी 

परिजनों ने बताया कि घर में उसके जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। वह शाम को बाजार से केक लाकर खुद ही घर पर रखकर दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर चला गया। बाद में कोल्डड्रिंक लेने के लिए बाइक से अकेला ही शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में बनकटी रोड पर बाइक अंसतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। 

इधर, काफी देर तक जब अमन लौटकर नहीं आया और उसका मोबाइल भी नहीं उठा। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। रास्ते में उसे गड्ढे में पड़ा देख परिवार वालों को सूचना दी। परिजन अमन को लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें सिर व अन्य जगह चोट आने से मौत की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed