फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP gave ticket to Anil Valmiki from Cantt seat and Laxman Prasad from Aonla

बरेलीः बसपा ने कैंट सीट से अनिल वाल्मीकि और आंवला से लक्ष्मण प्रसाद को दिया टिकट

Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
BSP gave ticket to Anil Valmiki from Cantt seat and Laxman Prasad from Aonla
बरेली। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को कैंट और आंवला विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। कैंट से अनिल वाल्मीकि और आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी को टिकट दिया गया है। बहेड़ी, बिथरी चैनपुर और भोजीपुरा सीट से पार्टी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब शहर, नवाबगंज और फरीदपुर सीट पर फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन

बसपा ने शनिवार को कैंट सीट से अनिल वाल्मीकि और आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी को चुनाव लड़ाने की घोषणा की। इससे पहले बहेड़ी से आसेराम गंगवार, मीरगंज से भानुप्रताप सिंह गंगवार, भोजीपुरा से योगेश पटेल और बिथरी चैनपुर से आशीष पटेल को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। बसपा ने प्रत्याशी चयन में जातिगत समीकरणों का खासा ध्यान रखा है। पार्टी ने जिले की नौ में से चार सीटों बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा और बिथरी चैनपुर से कुर्मी बिरादरी के प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। कैंट सीट को अनुसूचित जाति वर्ग के खाते में दिया है, जबकि लोधी मतदाता बहुल आंवला सीट पर इसी बिरादरी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

अब फरीदपुर, नवाबगंज और शहर सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा होना बाकी है। फरीदपुर सुरक्षित सीट है। माना जा रहा है कि बसपा शहर सीट से किसी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है। हालांकि नवाबगंज से कुर्मी बिरादरी का ही प्रत्याशी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल ने बताया कि पार्टी ने शनिवार को दो और सीटों कैंट और आंवला पर प्रत्याशियाें की घोषणा कर दी है। अब कुल छह सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। बाकी तीन सीटों पर भी पार्टी जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed