फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP- contenders reached lucknow with districed oresident

बसपा : जिलाध्यक्ष के साथ लखनऊ पहुंचे दावेदार

Thu, 20 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
BSP- contenders reached lucknow with districed oresident
बरेली। बसपा की कोशिश भाजपा और सपा में मची राजनीतिक उथल-पुथल का पूरा फायदा उठाने की है। बृहस्पतिवार को बसपा नवाबगंज और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट घोषित कर सकती है। भोजीपुरा से मौजूदा ब्लॉक प्रमुख को प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

बसपा ने अब तक तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें बिथरी चैनपुर से आशीष पटेल, मीरगंज से कुंवर भानुप्रताप सिंह और बहेड़ी से आसेराम गंगवार हैं। बाकी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के लिए मंथन जारी है। चर्चा है कि बृहस्पतिवार को बसपा नवाबगंज और भोजीपुरा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर देगी। इसके लिए बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह को लखनऊ बुला लिया गया है। उनके साथ दो दावेदार भी लखनऊ पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इनमें एक मेयर का चुनाव लड़ चुके दावेदार को नवाबगंज सीट के लिए बुलाया गया है। भोजीपुरा के लिए बिथरी क्षेत्र के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भोजीपुरा विधानसभा के एक मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के बीच बसपा के टिकट के लिए मुकाबला है। बताया जा रहा है कि मौजूदा ब्लॉक प्रमुख भाजपा छोड़कर बृहस्पतिवार दोपहर तक बसपा ज्वाइन कर लेंगे और फिर उनका टिकट घोषित कर दिया जाएगा। इस बारे में बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह का कहना है कि उन्हें लखनऊ बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को कुछ टिकट घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed