फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP announced all its warrior

बसपा ने तो उतार दिए अपने सारे अपने योद्धा

Sat, 07 Jan 2017 01:37 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 07 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
BSP announced all its warrior
BSP announced all its condidates - फोटो : BSP announced all its condidates
चुनावी सरगर्मी शुरू होते ही बसपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में अन्य दलों से बाजी मार ली है। जिले की नौ सीटों पर पहले से ही घोषित प्रत्याशियों के नाम का शुक्रवार को एलान कर दिया गया। सूची में दो इंजीनियर, एक पूर्व अधिकारी, तीन मुस्लिम, एक व्यापारी नेता और दो मौजूदा विधायक शामिल हैं। शुक्रवार को सूची जारी होते ही प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी छा गई। जगह-जगह मिठाई बांटी गई। सभी प्रत्याशी शनिवार को लखनऊ बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन

बहेड़ी नसीम अहमद - वन विभाग से इस्तीफा देकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे नसीम अहमद बहेड़ी में ही पढ़े हैं। बहेड़ी में पार्टी नीतियां और विकास कराने के नाम पर प्रचार कर रहे हैं।     
विज्ञापन

नवाबगंज वीरेंद्र गंगवार- सपा छोड़कर बसपा में शामिल होकर प्रत्याशी बने हैं। इसके लिए उन्हें जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सीट गंवानी पड़ी। भोजीपुरा से विधायक रह चुके हैं। एक बार नवाबगंज से कांग्रेस टिकट पर भाग्य अजमा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिथरी  वीरेंद्र सिंह - वीरेंद्र कैंट विधान सभा से बसपा विधायक हैं। पिछले चुनाव में पार्टी ने बिथरी क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया और अपने कार्य और मेहनत के बूते जीते। बसपा ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
फरीदपुर  विजयपाल सिंह- फरीदपुर से 2007 में बसपा विधायक रहे चुके विजयपाल सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं। पिछले चुनाव में वे सपा प्रत्याशी सियाराम सागर से पराजित हुए, इसके बाद बसपा से अलग हो गए थे। फिर से बसपा में शामिल हुए हैं।
भोजीपुरा सुलेमान बेग - मीरगंज से विधायक सुल्तान बेग के भाई सुलेमान बेग इस क्षेत्र से प्रत्याशी बने हैं। बेग पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 
आंवला अगम मौर्य - बसपा ने जातीय समीकरण संतुलन बनाने के लिए इंजीनियर अगम मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। वह पहली बार मैदान में है और अपनी मेहनत से जीत चाहते हैं।

मीरगंज सुल्तान बेग - बसपा ने एक बार फिर विधायक सुल्तान बेग पर दांव लगाया है। 
शहर अनीस अहमद खां - जल निगम से इस्तीफा देकर राजनीति में कूदने वाले अनीस अहमद खां एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। वह कैंट से चुनाव लड़ चुके हैं।
कैंट राजेंद्र गुप्ता - व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता भाजपा से जुड़े थे। पिछले दिनों भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए और टिकट मांगा। पार्टी ने उनका नाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed