फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP Ambedkar Jayanti show muscle Nsimuddik Siddiqui

बसपा अंबेडकर जयंती पर दिखाएगी ताकत- नसीमुद्दीक सिद्दीकी

Wed, 02 Mar 2016 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
BSP Ambedkar Jayanti show muscle Nsimuddik Siddiqui
भाजपा ने जिस तरह दलित प्रेम प्रदर्शित करना शुरू किया है, उससे बसपा में खलबली मची हुई है। हर वर्ष जिला स्तर पर मनाए जाने वाला जयंती कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित होगा। इसलिए बसपा ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुटाने की योजना बनायी है। इस विधान सभा से सौ कार्यकर्ता लाने की तैयारी हो रही है। इसके तहत मंगलवार शाम राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे और प्रमुख पदाधिकारियों से बैठक कर लक्ष्य सौंपे। सिद्दीकी ने कहा कि हर विधानसभा से कम से कम दो बसें 13 अप्रैल की रात लखनऊ रवाना हों। सिद्दीकी ने विधानसभा सूची में ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़वाने के निर्देश दिए। बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, विधायक वीरेंद्र सिंह, सुल्तान बेग, अली अब्बास, मोंटी शुक्ला आदि मौजूद रहे। सिद्दीकी बुधवार सुबह बरखेडा विधानसभा रवाना होंगे। पार्टी ने इस क्षेत्र से डा. शैलेंद्र गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। गंगवार का नाम बुधवार में घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed