फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B.Sc. graduates will get direct admission to the second year of B.Tech.

Bareilly News: बीएससी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बीटेक द्वितीय वर्ष में मिलेगा सीधा प्रवेश

Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. graduates will get direct admission to the second year of B.Tech.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं को कई पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश का एक और मौका मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों को भरने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विशेष स्पॉट राउंड काउंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह काउंसलिंग सुबह नौ बजे से विश्वविद्यालय परिसर के एफईटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर में संपन्न होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो किसी कारण से समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे या पूर्व में आयोजित काउंसलिंग चरणों में प्रवेश लेने से चूक गए थे। ऐसे सभी अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों और छायाप्रतियों के साथ सीधे काउंसलिंग में उपस्थित होकर प्रवेश पा सकते हैं।
विज्ञापन

बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भी बीटेक द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे प्रवेश का मार्ग खोल दिया गया है। छात्रों को आधुनिक तकनीक में दक्ष बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान की ओर से माइनर स्पेशलाइजेशन की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा ऑटोमेशन में से किसी एक विषय को चुनने का विकल्प मिलेगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोबोटिक्स या एनर्जी इंजीनियरिंग में माइनर स्पेशलाइजेशन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed