फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brought old bike from Delhi, arrested while driving by changing number plate

Bareilly News: दिल्ली से लाया पुरानी बाइक, नंबर प्लेट बदलकर चलाते गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brought old bike from Delhi, arrested while driving by changing number plate
बरेली। कैंट थाने की महिला दरोगा ने एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी बाइक के कागजों की जांच की तो पता लगा कि वह फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक चला रहा है। वाहन के चेसिस व इंजन नंबर भी अलग मिले। रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार करने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला दरोगा कोमल कुंडू व दरोगा पवन कुमार टीम के साथ कठपुला पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक को रोका गया, इसे चनेहटी गांव निवासी मुकेश कुमार चला रहा था। पुलिस ने जब बाइक का ई-चालान एप से सत्यापन किया गया तो पता चला कि इस नंबर प्लेट की बाइक का मालिक दिनेश कुमार निवासी प्रकाश कॉलोनी, चनेहटी है। जब बाइक के चेसिस नंबर की जांच की गई, तो इसका मालिक दिल्ली के नंबर की बाइक से मेल खा रहा था, इसका मालिक अजहरुद्दीन निवासी चौहान वैगर, दिल्ली निकला।
विज्ञापन

सख्ती पर मुकेश ने कबूल किया कि यह बाइक उसने सस्ते में दिल्ली से खरीदी थी। बाइक के कागजात गुम हो गए थे। चेकिंग से बचने और पुलिस को धोखा देने के लिए उसने अपने भाई दिनेश की बाइक की नंबर प्लेट अपनी बाइक पर लगा ली थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में ले ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक दरोगा को दिल्ली भेजा गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed