फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother killed Sister lover and body thrown on railway track in Bareilly

बरेली: बहन के प्रेमी की हत्या कर रेल पटरी पर फेंका शव, प्रेमिका के भाई समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 25 Sep 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी युवक हिमांशु शंखधार का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने बताया कि एक युवती से हिमांशु का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने ही हिमांशु की हत्या की है। 

विज्ञापन
brother killed Sister lover and body thrown on railway track in Bareilly
पुलिस की गाड़ी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना किला क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान के साथ ही नया खुलासा हुआ है। प्रेमिका के भाइयों ने युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या की थी। मृतक के भाई ने लड़की के भाई समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी प्रियांशु शंखधार ने बताया कि किला थाने से उन्हें सूचना मिली कि उनके बड़े भाई हिमांशु शंखधार का शव बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग के आगे ट्रैक पर पड़ा है। लोगों ने उन्हें बताया कि उनके भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। यह भी बताया कि हिमांशु के संबंध आरोपी की बहन से थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश में शुक्रवार रात आरोपियों ने हिमांशु से मारपीट की। पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी उसे खींच ले गए थे। आरोपियों ने मोहल्ले में पांच फायर कर दहशत भी फैलाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

प्रियांशु ने बताया कि आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि लोग हादसा समझें। आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते उनके भाई को कई बार धमकी भी दे चुके थे।  घटना के संबंध में इंस्पेक्टर किला राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed