बरेली में सनसनीखेज वारदात: बहन की हत्या कर शव घर में दफनाया, ऊपर से करा दिया फर्श, आरोपी भाई गिरफ्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को अपने ही घर में दफन कर दिया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया धन सिंह में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शादीशुदा थी युवती
पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अलिकेश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रानी 15 मार्च को अपने मायके आई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया।
पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रामू टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.