फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother killed sister and buried her body in the house in Bareilly

बरेली में सनसनीखेज वारदात: बहन की हत्या कर शव घर में दफनाया, ऊपर से करा दिया फर्श, आरोपी भाई गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को अपने ही घर में दफन कर दिया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
brother killed sister and buried her body in the house in Bareilly
निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया धन सिंह में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

शादीशुदा थी युवती 
पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अलिकेश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रानी 15 मार्च को अपने मायके आई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रामू टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed