फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law physically abused the woman in the name of Halala in Bareilly

Bareilly: दुबई से पति ने दिया तीन तलाक, हलाला के नाम पर जेठ ने की हदें पार; विवाहिता ने बताई आपबीती

Sat, 13 Jul 2024 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 11:08 AM IST
सार

बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। दुबई में बैठे पति ने व्हाट्सएप के जरिए विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। मामला थाने में पहुंचा तो जेठ से हलाला कराकर दोबारा निकाह कर दिया। लेकिन जेठ उसका यौन शोषण करता रहा, जब विवाहिता ने पति से शिकायत की तो उसने दोबारा तीन तलाक दे दिया। 

विज्ञापन
Brother-in-law physically abused the woman in the name of Halala in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हलाला के नाम पर विवाहिता का जेठ दोबारा निकाह होने के बाद भी उसका शोषण करता रहा। पीड़ित महिला ने पति से शिकायत की तो उसने दोबारा तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी के घरवाले दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक मांग रहे थे। इस वजह से उसने शादी से मना कर दिया था। इसी बीच प्रेमी ने उसे बातों में फंसाकर उसके माता-पिता की ओर से जोड़े गए एक लाख रुपये मंगा लिए और उससे निकाह कर लिया। 

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मैसेज भेज दिया तीन तलाक 
विवाहिता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। वे उसे प्रताड़ित करने लगे। वर्ष 2021 में उसका पति दुबई चला गया। वहां से उसने व्हाट्सएप मैसेज के जरिये तीन तलाक दे दिया। मामला थाने पहुंचा तो पीड़िता का उसके जेठ से हलाला कराकर 19 जुलाई 2022 को दोबारा निकाह करा दिया गया। 

निकाह होने के बाद भी जेठ उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जनवरी में उसने सारी बातें पति को बताई तो उसने दोबारा तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। वह किराये के मकान में रहने लगी। अब ससुराल पक्ष के लोग दोबारा हलाला कराने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed