फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law molested her; she was thrown out of the house after complaining.

Bareilly News: देवर ने की छेड़छाड़, शिकायत पर घर से निकाला

Tue, 20 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law molested her; she was thrown out of the house after complaining.
शीशगढ़। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी बेटी के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी पुत्री का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व शेरगढ़ के व्यक्ति से हुआ था। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पुत्र नहीं होने पर जमीन बेचकर पैसा मांगने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि 25 अगस्त की रात देवर ने उनकी पुत्री को कमरे में अकेला पाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। चीख-पुकार पर आसपास के लोग आए तो आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गया। घटना की शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने बेटे से कुछ नहीं कहा, उल्टा उनकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता के दो बच्चे भी हैं। इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed