फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law and sister-in-law attacked with sword at birthday party

Bareilly News: जन्मदिन पार्टी में साले-बहनोई पर तलवार से हमला

Sun, 20 Sep 2026 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law attacked with sword at birthday party
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में साले-बहनोई पर बांके और तलवार से हमला कर दिया गया। धौरेरा माफी निवासी केंद्रपाल ने रिपोर्ट कराई कि पड़ोसी महिपाल के बेटे का 16 सितंबर को जन्मदिन था। पार्टी में गुड्डू, ठाकुर, लल्लू, धीरज और उनकी पत्नियों ने उनके परिवार की पिटाई की थी। इसकी शिकायत उन्होंने इज्जतनगर थाने में की थी। इससे रंजिश मानते हुए 17 सितंबर को ये लोग लाठी डंडे, तलवार और बांका लेकर घर में घुस आए। गुड्डू ने बांके से केंद्रपाल के साले छत्रपाल पर हमला कर दिया। धीरज ने तलवार से वार किया। इससे केंद्रपाल और छत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed