फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broom gets epilepsy attack bride refuses to marriage in bagaun

दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा तो दुल्हन ने किया सात फेरे लेने से इंकार

Fri, 15 Feb 2019 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Broom gets epilepsy attack bride refuses to marriage in bagaun
शादी का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

बरात चढ़त से लेकर जयमाल तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन जैसे ही दूल्हे को फेरों के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ा, दुल्हन ने वैवाहिक रस्मों को पूरा करने से इंकार कर दिया। सात फेरे भी पूरे नहीं हो पाए। हालांकि इसे लेकर काफी देर तक पसोपेश का माहौल बना रहा लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद को सुलझा लिया। दूल्हे को बिन दुल्हन घर लौटना पड़ गया।

विज्ञापन


मामला नगर की एक धर्मशाला का है। धर्मशाला में गुरुवार शाम को एक गांव से युवक की बरात पहुंची। दुल्हन के घरवाले नगर के ही एक मोहल्ले के हैं। जयमाल तक शादी की सभी रस्मों को खुशी-खुशी पूरा किया गया। दुल्हन के घरवालों ने बारातियों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। शुक्रवार तड़के कन्यादान की रस्मों का नंबर आया तो सात फेरे शुरू होते ही दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। घरवालों ने उसे संभालने की कोशिश भी की लेकिन उसे होश में लाने में थोड़ा वक्त लग गया। यह देख दुल्हन बिफर पड़ी। उसने सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सुलह के बाद मजबूर दूल्हा खाली हाथ घर लौट गया। एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि दोनों में से कोई एक पक्ष भी कोतवाली नहीं आया था। अगर तहरीर देने आते तो कार्रवाई जरूर की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed