फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken wire of high tension line destroyed happiness of two families in a moment

तीन जिंदा जले: दो जुलाई को थी बबलू की शादी, पल भर में जल गईं खुशियां...हादसे के बारे में जिसने सुना वो सहम गया

Tue, 18 Jun 2024 09:50 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ/ममरी (लखीमपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ/ममरी (लखीमपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

हादसे की खबर के बाद मृतक बबलू के पिता की आंखों के आंसू थमते नहीं दिखाई दे रहे थे। घटनास्थल पर नीचे गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से रोड के दूसरी ओर खाई में खड़ी खरपतवार में भी आग लग गई थी।

विज्ञापन
Broken wire of high tension line destroyed happiness of two families in a moment
घटनास्थल पर पड़ी जली हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार ने पल भर में दो परिवारों की खुशियां जला डालीं। मृतक बबलू की दो जुलाई को शादी थी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था, लेकिन सोमवार शाम हुए हादसे के बाद घर में मातम है। इस दर्दनाक हादसे के बारे में जिसने भी सुना, वो सहम गया।

विज्ञापन

रोते-बिलखते बहादुरपुर सेहरा मऊ निवासी बबलू के पिता अमरीक ने बताया कि उनके 21 वर्षीय पुत्र बबलू की शादी को लेकर तैयारियां जोरों के साथ की जा रही थीं। रिश्तेदारी कहां-कहां थी, बबलू को नहीं पता था। लिहाजा वह मां बिंदिया के साथ शनिवार सुबह कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। रविवार को वह अपनी बहन मंजू के घर ललपुरवा नीमगांव पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को बबलू, बहन मंजू, मां बिंदिया, भांजा अनमोल और भांजी खुशी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की खबर के बाद बबलू के पिता की आंखों के आंसू थमते नहीं दिखाई दे रहे थे। घटनास्थल पर नीचे गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से रोड के दूसरी ओर खाई में खड़ी खरपतवार में भी आग लग गई।

विज्ञापन

डीएम ने बबलू के पिता को सांत्वना दी
हादसे की खबर मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ अजेंद्र यादव, तहसीलदार सुखबीर सिंह, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार सुखबीर सिंह आदि अधिकारी पहुंचे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बबलू के पिता अमरीक को सांत्वना दी और हिम्मत बंधाई।

जो भी इस हादसे का जिम्मेदार है... होगी कार्रवाई: डीएम
हादसे की सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा घटनास्थल पहुंच गए थे। दोनों अफसरों ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। ऊर्जा निगम को दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

डीएम-एसपी सीधे जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती महिला और बच्ची की कुशलक्षेम जानी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हैदराबाद थाना क्षेत्र में हृदय विदारक दुर्घटना हुई है। डीएम ने कहा कि तार टूटा नहीं, बल्कि पोल से नीचे गिरा है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए ऊर्जा निगम के अफसर करेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।

हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे के इंसुलेटर से तार उतर गया था, जिनमें करंट दौड़ रहा था। प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा है कि बाइक तार में फंस गई, जिससे हादसा हुआ है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो झुलस गए हैं। घटना की जांच होगी। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम

हादसा दर्दनाक है। गोला मोहम्मदी फीडर की हाईटेंशन लाइन के खंभे के इंसुलेटर से तार गिरने से हादसा हुआ है। यह लाइन मरम्मत कार्य के अंतर्गत है। -राज नारायण, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण उपखंड गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed