फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken sewer line lids pose a risk of accidents

Bareilly News: सीवर लाइन के टूटे ढक्कनों से हादसे का खतरा

Wed, 11 Mar 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Broken sewer line lids pose a risk of accidents

विज्ञापन
बरेली। नगर के विभिन्न मार्गों पर सीवर लाइन के ढक्कन टूट चुके हैं। इसके चलते लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। श्यामगंज चौराहा, चाहबाई रोड पर शनि मंदिर के पास सहित अन्य कई जगहों पर यही हाल है। किला से अलखनाथ मंदिर मार्ग की पुलिया भी टूटी हुई है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
श्यामगंज चौराहे से विकास भवन के लिए जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन का ढक्कन टूटकर धंस गया है। करीब एक माह से अधिक समय से यह स्थिति बनी हुई है। नगर निगम के अधिकारी भी इस मार्ग से गुजरते हैं। फिर भी अब तक नया ढक्कन नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन

इसी टूटे हुए ढक्कन से 20 मीटर आगे एक और ढक्कन टूटकर धंस गया है। प्रेमनगर के पास चाहबाई रोड के किनारे स्थित शनि मंदिर के पास सीवर लाइन का ढक्कन खुला पड़ा है। अलखनाथ मंदिर के पास पुलिया का कुछ हिस्सा टूट गया है। नकटिया में हनुमान मंदिर के पास सड़क के किनारे का हिस्सा धंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन कार्यालय वाली रोड पर सीवर का ढक्कन जर्जर हो गया है। शहदाना स्थित दादो कुआं गली, बड़ा डाकखाना के सामने भी सीवर लाइन के ढक्कन जर्जर है।
...............................
वर्जन :
सीवर के ढक्कन टूटने की जो शिकायतें आती हैं, उन्हें बदलवाया जाता है। जो ढक्कन टूट गए हैं, उन्हें बदलवाया जाएगा। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed