फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken record in Bareilly, 49 infected, one dead

बरेली में टूटा रिकॉर्ड, 49 संक्रमित मिले, एक की मौत

Mon, 06 Jul 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Broken record in Bareilly, 49 infected, one dead
demo photo - फोटो : demo photo

कई मामलों में एक से परिवार के और लोगों में संक्रमण फैलने की पुष्टि

विज्ञापन
बरेली। हफ्ता गुजरने से भी पहले एक ही दिन में 48 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को आईवीआरआई, ट्रूनाट और कॉरपोरेट लैब से आईं रिपोर्ट में 49 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन संक्रमितों में से कुछ को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया जबकि 19 को सोमवार को भर्ती कराया जाएगा।
आईवीआरआई से रविवार को 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 और लोगों में कॉरपोरेट लैब और ट्रूनाट की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि आईवीआरआई की रिपोर्ट में भमोरा के सरदार नगर गांव के संक्रमित व्यक्ति के परिवार की एक युवती और तीन युवकों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। बहेड़ी साहूजी नगर के संक्रमित के संपर्क में आने से एक युवक, जखीरा के संक्रमित के परिवार का एक व्यक्ति, सुभाषनगर के संक्रमित के संपर्क में आने से एक युवक, केजीएमयू की जांच में संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आने से उसके परिवार के पांच लोग, जंक्शन सराय के संक्रमित के संपर्क में आने से एक युवक संक्रमित हुआ है। सुरेश शर्मा नगर के एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हुई थी। रविवार को उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा रोहिली टोला के एक बुजुर्ग, मथुरापुर की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी, आजमनगर की महिला, सीबीगंज का एक युवक, बांस मंडी का एक युवक, सिद्धार्थनगर की एक महिला, गणेशनगर का एक व्यक्ति, साहूकारा के एक और सुभाषनगर के दो युवक, डेलापीर की एक युवती, बिहारीपुर ढाल का एक व्यक्ति, अलीगंज के गांव किदौना की एक महिला, मढ़ीनाथ की एक महिला, चौरासी घंटा मंदिर के पास का एक व्यक्ति, बानखाना का एक युवक, मुरादाबाद के मुईन बाग से आया एक व्यक्ति, घेर शेख मिट्ठू कुबेरी बाग की एक युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी (बदायूं) के एक संक्रमित की भी बरेली में मौत हो गई। बदायूं में 21 नए पॉजिटिव मिले जिनमें 10 शहर के हैं। जबकि दहगवां और उझानी ब्लॉकों में तीन-तीन, बिसौली ब्लॉक में चार और दातागंज ब्लॉक में एक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीलीभीत में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed