फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   British own language The lessons taught in Netaji

अंग्रेजों को उन्हीं की भाषा  में सबक सिखाया नेताजी ने 

Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
British own language The lessons taught in Netaji
British own language The lessons taught in Netaji - फोटो : बरेली, अमर उजाला
महानगर की विभिन्न संस्थाओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 120वीं जयंती धूमधाम से मनाई। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया। 
विज्ञापन

नवभारत जनकल्याण समिति की ओर से जसोली में आयोजित विचार गोष्ठी में अध्यक्ष भारत मूलचंदानी ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करने में बिताया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जनकल्याण शिक्षा विकास समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम दौली रघुवरदयाल में दस बालिकाओं के बैंक खाते खुलवाकर उपहार दिया। 
विज्ञापन

नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री नाथ नगरी सेवा समिति के 55 कार्यकर्ताओं ने आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान किया। श्री गुलाबराय इंटर कॉलेज में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडेय ने की। संत रविदास सरस्वती शिशु मंदिर भीमनगर के भैया बहिनों ने सुभाष जयंती के उपलक्ष्य में जाटवपुरा, गंगापुर, नई बस्ती, माधोबाड़ी तथा वाल्मीकि बस्ती आदि स्थानों पर पथ संचलन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सेवक समाज की विचार गोष्ठी में लाल बहादुर गंगवार, कृष्ण स्वरूप सक्सेना ने देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर चर्चा की गई। श्री गंगाचरण अस्पताल सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. एन के गुप्ता, विशिष्ट अतिथि योगेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र अटल, पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने पुरस्कृत किया। हिंदू युवा वाहिनी, नारायण जन कल्याण सेवा समिति, जिला कांग्रेस कमेटी, क्रांतिकारी छात्र परिषद ने भी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती पर उनके आजादी के योगदान का स्मरण किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने समारोह में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को राष्ट्रपिता का दर्जा दिये जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed