{"_id":"578550904f1c1ba64e13d6bb","slug":"brigtan-garden-stretches-jaundice-22-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग बृगटान में फैला पीलिया, 22 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग बृगटान में फैला पीलिया, 22 बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने रोडवेज बस अड्डे के पीछे बाग बृगटान इलाके में पीलिया फैलने से लोग दहशत में हैं। मोहल्ले में 22 लोग बीमार हैं। बताया जा रहा है कि गंदे पानी की सप्लाई से लोगों की हालत बिगड़ी है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
इलाके में पानी की सप्लाई फायर ब्रिगेड पानी की टंकी से होती है। दो महीने से यहां बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। पानी में सीवर की गंदगी है। जिन घरों में हैंडपंप और अन्य साधन नहीं है, उन्हें गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इस कारण 22 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। पीलिया से पीड़ित लोग अपना इलाज भी करा रहे हैं, साथ ही झाड़ फूं क भी। इलाके में अधिकतर लोग एक महीने से बीमार पड़े हैं। इसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
ये हैं बीमार
मनोज कश्यप (25), शकुं तला देवी (45), अमित कश्यप (16), दीपक मौर्य (18), विशाल मौर्य (15), राजू मिश्रा (40), विमल (23), रिंकी मौर्य (22), बनवारी लाल मौर्य (60), कशिश कश्यप (14), मिनी कश्यप (10), शिवम मौर्य (18), आशीष (23), हिमांशु (12), मोहन लाल (60), पप्पू यादव (42), नीलू यादव (28), पूजा (25), पुष्पा मौर्य (45), प्रशांत मौर्य (20), ऋतिक यादव (15), प्राची (15), श्याम कुमार (28)
विज्ञापन
बचें पीलिया से
डॉक्टराें के मुताबिक पीलिया अधिकतर इसी समय में होता है इसलिए एहतियात बरतें। इस बीमारी में लीवर कमजोर होता है, जिससे पाचन शक्ति बिगड़ जाती है। परहेज और साफ सफाई से इससे बचा जा सकता है।
यह भी करें
-साफ सफाई का ख्याल रखें
-पानी उबालकर पिएं
-क्लोरीन की गोली का इस्तेमाल करें
-चाट और बाहरी चीजें न खाएं
-तला भुना व मसालेदार भी नुकसान करेगा