{"_id":"680be0c8a6bbc91669066b29","slug":"brides-eight-year-old-niece-raped-bareilly-news-c-4-agr1043-626710-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुल्हन की आठ साल की भतीजी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुल्हन की आठ साल की भतीजी से दुष्कर्म
विज्ञापन
बिशारतगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार रात शादी में शामिल होने आई दुल्हन की आठ साल की भतीजी के साथ बरात की दावत से ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिला अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया गया। दरिंदे की पहचान नहीं हो सकी है, इसके लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है।
एक ग्रामीण की बेटी की बरात थाना फरीदपुर के गांव से आई थी। बरात में शामिल होने के लिए दुल्हन की चचेरी बहन बदायूं के बिनावर क्षेत्र से अपनी आठ साल की बेटी के साथ आई थी। बरात गांव में सरकारी स्कूल के पंडाल में रुकी थी। रात 11 बजे स्कूल के पास पंडाल में खाना चल रहा था।
बरात दरवाजे पर पहुंची तो वहां दूल्हे की अगवानी व स्वागत किया गया। इसी दौरान बच्ची अपनी मां से चाऊमीन लेने के लिए कहकर पंडाल में गई। वहां से उसे कोई व्यक्ति रसगुल्ला खिलाने के बहाने पंडाल के पीछे ले गया। फिर वहां से खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दरिंदे से छूटकर खून से लथपथ हालत में बच्ची पंडाल में पहुंची और मां को घटना बताई। रात में ही उसे एंबुलेंस से मझगवां सीएचसी ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
सूचना पर सीओ आंवला नितिन कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार अन्य थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व एसओजी भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने रात भर खोजबीन की लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
सफेद शर्ट पहने था आरोपी
जिला अस्पताल में शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद होश में आने पर बच्ची ने महिला पुलिस को बताया कि करीब 35 साल की उम्र का सफेद शर्ट पहने युवक उसे रसगुल्ला खिलाने की बात कहकर बाहर ले गया था। वहां से खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया गया। बालिका से जिस स्थान पर हैवानियत हुई वहां दो रसगुल्ले भी पुलिस को पड़े मिले। पीड़िता के पिता की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चार टीमें लगाईं, बरात की वीडियो और ड्रोन से तलाश
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि गांव में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं लेकिन पुलिस ने बरात में फोटोग्राफर द्वारा बनाई गई वीडियो ले ली है। इसे देखकर व काम करने वाले वेटर, हलवाई आदि से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आसपास खेतों में किसी के छिपे होने की आशंका में ड्रोन से भी तलाश हो रही है। चार टीमें इस काम में लगी हैं। आरोपी बराती व ग्रामीण कोई भी हो सकता है, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
सपा नेताओं ने ली जानकारी
आंवला सांसद नीरज मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, पीयूष वर्मा, शिवकुमार शाक्य, अमित सिंह, इंद्रपाल आदि ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। सीओ से जल्द खुलासे को कहा।