फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride Family Forgets to Serve Food After Engagement Groom Refuses to Nikah in Bareilly

Bareilly News: मंगनी के बाद खाना देना भूले लड़की वाले, नाराज हुआ लड़का पक्ष, निकाह से किया इनकार

Tue, 07 Apr 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 01:37 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र से एक अजब मामला सामने आया है। मंगनी कार्यक्रम के बाद लड़की पक्ष के लोग खाना पैक करके देना भूल गए तो लड़का पक्ष नाराज हो गया। लड़का पक्ष ने निकाह से इनकार कर दिया। अब लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है।  

विज्ञापन
Bride Family Forgets to Serve Food After Engagement Groom Refuses to Nikah in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक मंगनी का कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया है। वधू पक्ष ने मंगनी में लाखों रुपये खर्च कर दिए। शादी का दिन तारीख तय होकर कार्ड छपे और सारी तैयारियों पर चर्चा हुई। मंगनी के बाद लड़की पक्ष के लोग विदाई के समय लड़का और उसके परिवार के लिए खाना पैक करना भूल गए। मामूली बात को लड़का और उसके परिवार ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और निकाह से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


रिश्तेदारों ने समझौता कराने का प्रयास किया तो लक्जरी कार और नकदी की मांग पर अड़ गए। लड़की पक्ष ने ऑडियो व अन्य सबूतों के साथ एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर उक्त लड़के से निकाह कराने की मांग की है। भोजीपुरा पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में फिर चला बुलडोजर, मजार के समीप कई अवैध दुकानें ध्वस्त, कार्रवाई से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के घर पर हुई थी मंगनी 
भोजीपुरा के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता सीबीगंज क्षेत्र के निवासी युवक से तय किया था। 26 मार्च को घर पर मंगनी का कार्यक्रम किया। दूल्हे को सोने की अंगूठी, उसकी भाभी को टाप्स आदि उपहार दिए। सभी मेहमानों को कपड़े भी दिए। पूरा कार्यक्रम हंसी खुशी हो गया। निकाह के लिए 25 अप्रैल का दिन भी तय हो गया और कार उपहार में देने की तैयारी थी। इस बीच मंगनी के बाद लड़का पक्ष की विदाई का कार्यक्रम हुआ। 

लड़का पक्ष पर लक्जरी कार मांगने का आरोप 
इस दौरान लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष के लिए खाना पैक कर देना भूल गए। जिससे लड़का, उसके भाई-बहन नाराज हो गए और निकाह करने से इनकार कर दिया। जब रिश्तेदारों ने समझौता कराने का प्रयास किया तो लड़का लक्जरी कार और आठ लाख रुपये की मांग पर अड़ गया। मांग पूरी नहीं होने पर निकाह करने से इंकार कर दिया। लड़की के भाई ने एसएसपी से गुहार लगाकर 25 अप्रैल को निकाह कराने की मांग की। भोजीपुरा पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed