{"_id":"5f3998c88ebc3e3ca82e9d1e","slug":"brick-sand-and-gravel-occupied-by-road-sides-bareilly-news-bly4163495181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारों पर जगह-जगह ईंट-रेत और बजरी वालों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारों पर जगह-जगह ईंट-रेत और बजरी वालों का कब्जा
विज्ञापन
सड़क पर लोगोंं द्वारा किया गया अतिक्रमण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मिनी बाईपास से इज्जतनगर और नैनीताल रोड तक सड़क किनारे अवैध कब्जों की भरमार है। यहां जगह - जगह लोगों ने सड़क कि किनारों पर रेता-बजरी का कारोबार शुरू कर दिया है। सड़क के किनारों पर लगे रेता बजरी के ढेर और ईंटों के चट्टों की वजह से सड़कें सिकुड़कर रह गई हैं। इसके साथ की सड़कों के किनारे लगे कूड़े कचरे के ढेर निगम की ध्वस्त व्यवस्थाओं की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
निगम की सीमा में कहीं भी अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। मिनी बाईपास रोड पर अवैध कब्जों की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर इसे दिखवाएंगे। - एके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त।
विज्ञापन
मिनीबाईपास से इज्जतगनर
मिनीबाईपास से इज्जतनगर स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर लोगों ने अवैध कारोबार सजा दिए हैं। सरकारी भूमि पर रेता-बजरी और ईंटें बेची जा रही हैं। सड़क किनारे बकायदा बोर्ड लगा लिए गए हैं। कोई ब्रिक उद्योग के नाम से ईंटें बेच रहा है तो कोई बिल्डिंग मैटेरियल के नाम पर रेता-बजरी का कारोबार कर रहा है। इस रोड पर सौ से अधिक रेत बजरी और ईंट के कारोबारियों के सड़क पर कब्जे हैं। दिनभर ट्रक और ट्रालियां यहां खड़ी रहती हैं। यहां ट्रक खड़े होने से अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन
नैनीताल रोड
यहां नालों पर कब्जा हो गया। पक्के नाले के ऊपर लोगों ने दुकानें सजा ली है। कई लोगों पक्के दुकान के काउंटर तक बनवा लिए हैं। कुछ ने मैकेनिक की दुकानें खोल ली है। फलों की दुकानें यहां सजी हुई और नाई की दुकानें भी खोल रखी हैं। सड़क के दोनों ओर नालों का यही हाल है। यहां कचरा भी नाले के किनारे ही फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
निगम की सीमा में कहीं भी अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। मिनी बाईपास रोड पर अवैध कब्जों की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर इसे दिखवाएंगे। - एके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त।