फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brick Kiln Worker Dies as Pickup Collides with Brick-Laden Trolley on Bareilly-Budaun Highway

Budaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, भट्ठा मजदूर की मौत

Sat, 09 May 2026 10:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 10:14 AM IST
सार

बदायूं के बिनावर इलाके में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने ईंटों से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पर बैठा मजदूर सड़क पर गिर गया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Brick Kiln Worker Dies as Pickup Collides with Brick-Laden Trolley on Bareilly-Budaun Highway
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिनावर इलाके में बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली पर बैठा एक मजदूर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम सिरोही निवासी राजवीर (26 वर्ष) पुत्र विष्णु दयाल भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह गांव के ही चांद खां के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर ईंटें लेकर बदायूं जा रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक चांद खां छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्राम बिलहत स्थित भट्टे से ईंट भरकर बदायूं की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

इकराम नगर गोंटिया के पास हुआ हादसा 
मालगांव फाटक पार करने के बाद बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव इकराम नगर गोंटिया के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रॉली पर बैठा राजवीर उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली पर बैठा एक अन्य मजदूर सानू हादसे में बाल-बाल बच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और गांव की महिलाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed