{"_id":"5f4be5268ebc3e3d16785407","slug":"breathing-becomes-difficult-within-a-hundred-meters-due-to-gas-outbreak-bareilly-news-bly4179686128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस फैलने से सौ मीटर के दायरे में मुश्किल हो गया सांस लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस फैलने से सौ मीटर के दायरे में मुश्किल हो गया सांस लेना
विज्ञापन
पाइप लाइन सुधारते कंपनी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खुदाई के दौरान लगातार हो रही हैं बिजली-पानी और गैस की लाइन कटने की घटनाएं
विज्ञापन
बरेली। शहर में विकास के प्रोजेक्ट पूरे होने में नहीं आ रहे, इसके बजाय बिजली-पानी और गैस की भूमिगत लाइनों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लगातार हादसे होने से लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। रविवार को सीएनजी पाइप लाइन फटने के बाद वातावरण में गैस फैली तो सौ मीटर के दायरे में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया।
खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन से सिटी श्मशान भूमि की ओर सप्लाई की जाती है। दोपहर करीब 12 बजे पाइप लाइन फटने के बाद इस इलाके में हड़कंप मच गया। तमाम घरों में गैस की सप्लाई तो बाधित हुई ही, गैस की वजह से काफी दूर तक घुटन का माहौल पैदा हो गया। एक इंजीनियर ने बताया कि लीकेज होने के बाद तत्काल ही सप्लाई बंद कर दी गई वर्ना एक हजार किलो गैस का रिसाव हो जाता। आग लगने का भी खतरा था।