फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Break on PNG supply... 15 thousand houses did not cook dinner

पीएनजी सप्लाई पर ब्रेक... 15 हजार घरों में नहीं बना रात का खाना

Sat, 27 Aug 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Break on PNG supply... 15 thousand houses did not cook dinner
सौ फुटा रोड पर खोदाई से टूटी अंडरग्राउंड पीएनजी लाइन को सही करते कर्मचारी - संवाद
बरेली। शहर के प्रेमनगर, राजेंद्रनगर और इज्जतनगर इलाके के 15 हजार से ज्यादा घरों में शुक्रवार शाम छह बजे अचानक पीएनजी की सप्लाई ठप हो गई और फिर आधी रात तक दोबारा शुरू नहीं हो पाई। इन घरों में न शाम की चाय बन पाई न रात का खाना। काफी देर तक इंतजार करने के बाद किसी ने होटल और रेस्टोरेंट की राह पकड़ी तो किसी ने किसी परिचित के घर की।
विज्ञापन

पीएनजी की सप्लाई पर सौ फुटा रोड पर खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से ब्रेक लगा। सीयूजीएल के डिस्ट्र्क्टि जनरल मैनेजर मंसूर अली ने बताया कि शुक्रवार को सौ फुटा पर आर्मी के लोग खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान शाम साढ़े पांच बजे पीएनजी की अंडरग्राउंड लाइन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। इसी वजह से कई इलाकों में पीएनजी की सप्लाई रोकनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सीयूजीएल की टीम देर रात तक पाइप लाइन की मरम्मत करने में लगी हुई है। कोशिश की जा रही है कि सुबह होने से पहले सप्लाई चालू कर दी जाए।
विज्ञापन

खोदाई से पहले नहीं दी सूचना
सीयूजीएल के डिस्ट्र्क्टि जनरल मैनेजर मंसूर अली के मुताबिक आर्मी की ओर से खोदाई शुरू कराने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। वर्ना एक टीम वहां निगरानी के लिए तैनात कर दी जाती। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद भी कोई सूचना नहीं दी गई और आर्मी की टीम अपना काम करके निकल गई। शाम साढ़े पांच बजे पीएनजी लीक होने की सूचना मिली तो सप्लाई बंद कराई गई। उन्होंने बताया कि पीएनजी सप्लाई बंद होने से प्रभावित इलाकों में करीब 15 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक के फोन सीयूजीएल वालों ने नहीं उठाए
शाम करीब छह बजे घरों में पीएनजी की सप्लाई बंद होने के बाद लोगों पहले तो कुछ देर दोबारा सप्लाई शुरू होने का इंतजार किया और फिर कारण जानने के लिए सीयूजीएल अधिकारियों को फोन करने शुरू किए। लेकिन सीयूजीएल अधिकारियों ने भी लोगों के फोन रिसीव नहीं किए। देर रात तक लोग परेशान रहे और फिर रात के खाने के इंतजाम के लिए उन्होंने विकल्प की तलाश शुरू किए।
होटलों-रेस्टोरेंटों पर एकाएक बढ़ी भीड़
रात दस बजे तक पीएनजी सप्लाई शुरू नहीं हुई तो लोगों ने खाने के लिए होटलों और रेस्टोरेंटों का रुख करना शुरू कर दिया। प्रभावित इलाकों के आसपास स्थित रेस्टोरेंट और होटलों पर इस वजह से एकाएक भीड़ बढ़ गई। कई रेस्टोरेंट और होटलों पर भी सिर्फ पीएनजी कनेक्शन होने की वजह से खाना उपलब्ध नहीं था लिहाजा लोगों को एक रेस्टोरेंट से दूसरे रेस्टोरेंट की भी दौड़ लगानी पड़ी। कई लोग खाने के लिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी पीएनजी सप्लाई न होने की वजह से खाने के लिए परेशान पाया।
पीलीभीत बाईपास की कॉलोनियों में नहीं हुई दिक्कत
पीएनजी सप्लाई बंद होने से पीलीभीत बाईपास की कॉलोनियां प्रभावित नहीं हुईं। दरअसल पीएनजी की पाइप लाइन पीलीभीत बाईपास की ओर से ही आ रही है और सौ फुटा रोड होते हुए इज्जतनगर की ओर जा रही है। इस वजह से इज्जतनगर, प्रेमनगर और राजेंद्रनगर के इलाके ही प्रभावित हुए। प्रमुख रूप से प्रभावित इलाकों में कर्मचारी नगर, डेलापीर, सौ फुटा, परवाना नगर, प्रेमनगर की बृजलोक कॉलोनी, गांधी नगर आदि कॉलोनियां शामिल थीं।

सौ फुटा पर आर्मी ने शाम को खोदाई कराई थी, इसी दौरान पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और सप्लाई को बंद करना पड़ा। जल्द ही पाइप लाइन को ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। - मंसूर अली, डिस्ट्र्क्टि जनरल मैनेजर सीयूजीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed