फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brajesh Kumari will remain the block chief of Bithri Chainpur in Bareilly

Bareilly News: भाजपा की ब्रजेश कुमारी बनी रहेंगी बिथरी चैनपुर की ब्लॉक प्रमुख, विरोधी चारों खाने चित्त

Thu, 28 Dec 2023 10:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें कुल 112 में से 75 सदस्यों को ब्लॉक आकर अविश्वास प्रस्ताव लाना था, लेकिन ऐसा हो न सका। विरोधी पक्ष का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
Brajesh Kumari will remain the block chief of Bithri Chainpur in Bareilly
एक-दूसरे का माला पहनाते हुए ब्रजेश कुमारी और उनके पति हरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी को पद से हटाने के लिए सत्ता पक्ष के ही दूसरे गुट की ओर से की गई कोशिश नाकाम हो गई। बुधवार को विरोधी खेमे का एक भी बीडीसी सदस्य न पहुंचने पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। मौजूद पांच सदस्यों की हाजिरी लगाकर कार्रवाई खत्म कर दी गई। ब्लॉक प्रमुख पक्ष में जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन


विरोधी खेमे ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। बीडीसी सदस्यों की डीएम के यहां परेड कराकर भी असफल रहे ब्रजेंद्र सिंह और दुर्विजय सिंह ने इस बार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ब्लॉक प्रमुख को अल्पमत में बताते हुए भ्रष्टाचार व मनमानी जैसे आरोप लगाए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें कुल 112 में से 75 सदस्यों को ब्लॉक आकर अविश्वास प्रस्ताव लाना था, लेकिन ऐसा हो न सका। 
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे तक इंतजार किया गया, लेकिन एक भी विपक्षी सदस्य और विरोध के झंडाबदारों में से कोई नहीं पहुंचा। सत्ता पक्ष से जुड़े बताए जा रहे पांच सदस्यों ने हाजिरी लगाकर कोरम की औपचारिकता पूरी की। कुल 75 सदस्यों का कोरम पूरा न होने पर अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों को भड़काने वाले हुए बेनकाब
ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी ने बताया कि कुछ सदस्यों को भड़काकर हमारे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई, ऐसे लोग बेनकाब हो चुके हैं। पार्टी नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हमने सदस्यों तक अपनी बात पहुंचाई तो वह विरोधियों की चाल समझ गए। नियमानुसार प्रक्रिया में कोई सदस्य विरोध करने नहीं पहुंचा। सभी सदस्य हमारे परिवार का हिस्सा हैं, सबके सहयोग से क्षेत्र में विकास कराने का काम किया जाएगा।

अब एक साल तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं
डीपीआरओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विरोध में करीब 75 सदस्यों की संख्या होने पर ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा या मतदान हो सकता था। कोई सदस्य विरोध करने नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद पांच सदस्यों ने ही हाजिरी लगाई। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इसकी सूचना हाईकोर्ट को भेजी जा रही है, साथ ही गेट पर चस्पा की गई है। अब एक साल तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed