फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brain stroke to SDE of Electricity Corporation under work pressure

Bareilly News: काम के दबाव में बिजली निगम के एसडीई को ब्रेन स्ट्रोक

Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Brain stroke to SDE of Electricity Corporation under work pressure
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बरेली जोन में मैनपाॅवर कम होने से कर्मचारियों पर काम का दबाव है। काम अधूरा रह गया तो नोटिस मिलती है और कार्रवाई की तलवार लटक जाती है। ऐसी ही नोटिस झेल रहे आंवला तहसील के रामनगर क्षेत्र के एसडीई आकाश अग्रवाल को मंगलवार को सुबह ब्रेन स्ट्रोक आ गया।
विज्ञापन

शाम तक बोलने की स्थिति में आए तो उन्होंने अपने करीबी सहायक अभियंता गौरव शर्मा से कर्मचारियों की संख्या कम होने और लक्ष्य पूरा करने के दबाव का जिक्र किया। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि काम का दबाव तो होता ही है। सभी को अपनी क्षमता के अनुरूप सेवाएं देनी होती हैं। उन्होंने यह भी माना कि 15 दिन पहले आकाश अग्रवाल को बकायेदारों के कनेक्शन कम काटने, वसूली कम होने और लाइन लॉस अधिक होने पर पत्र दिया गया था। उनके विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन ऐसा केवल उनके साथ नहीं है। जो लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाना प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं, गौरव शर्मा ने बताया कि आकाश अग्रवाल अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

कोट
मैनपॉवर चौथाई है। अभियंताओं और अवर अभियंताओं पर काम का अत्यधिक दबाव है। प्रबंधन स्तर से इस बात की समीक्षा कभी नहीं होती कि क्या संसाधन दिए गए हैं। बस लक्ष्य पूर्ति का दबाव रहता है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पत्र दिए जा रहे हैं। - गौरव शर्मा, संयोजक , विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed