Pathaan Movie: बरेली के सिनेमा हॉल में ‘पठान’ के शो में हंगामा, बाउंसरों ने युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान बुधवार को रिलीज हो गई। विवाद और विरोध के बीच सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ उमड़ी, लेकिन रात के शो में बवाल हो गया। फीनिक्स मॉल के सिनेमा हॉल में वीडियो बनाने पर बाउंसरों ने कुछ युवकों की पिटाई कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित फीनिक्स मॉल के सिनेमा हॉल में बुधवार को हंगामा हो गया। सिनेमा हॉल में फिल्म पठान का मोबाइल से वीडियो बना रहे युवकों की बाउंसरों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते काफी देर तक थिएटर में हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया गया है कि युवक सिनेमाहाल के अंदर फिल्म पठान के एक गाने ‘बेशर्म रंग’ का वीडियो बना रहे थे। बाउंसर के रोकने पर कहासुनी हुई और फिर लात-घूसे चलने लगे। बाउंसर पर निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप लगा है।
फीनिक्स मॉल के सिनेमा हॉल में बुधवार रात करीब 11 बजे पठान फिल्म का शो चल रहा था। तभी कुछ युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्हें ऐसा करने मौजूद मॉल के कर्मचारियों ने मना किया। युवक नहीं माने तो बाउंसर थिएटर में आए और उन्होंने युवकों को बाहर खींचा और फिर पिटाई कर दी। मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी दर्शक ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पायरेसी का शक होने पर किया था विरोध
वीडियो को देख थाना इज्जतनगर पुलिस पहुंची और उसने युवकों को हिरासत में ले लिया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म के दौरान कुछ लड़के स्क्रीन का वीडियो बना रहे थे। कर्मचारियों ने पायरेसी का शक होने पर विरोध किया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी बात पर मारपीट हो गई।
Republic Day 2023: बरेली के गांव भरतौल में बसता है छोटा हिंदुस्तान, यहां रहते हैं कई प्रदेश के लोग
पुलिस ने पांच छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, देर रात पुलिस के पास बेशर्म गाने का वीडियो बनाने को लेकर मारपीट का ट्वीट पहुंचा। इस पर पुलिस ने सफाई दी कि मूवी का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ। फिल्म या गाने के विरोध वाली बात सही नहीं है।