फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend spent his father pension on girlfriend then tried to commit suicide in Bareilly

प्रेमिका पर उड़ाई पिता की पेंशन: मां ने डांटा तो लिखा सुसाइड नोट, 24 घंटे रहा कमरे में बंद; जानें आगे क्या हुआ

Sun, 31 Mar 2024 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में एक फूड कंपनी के डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने अपनी मां के खाते से पिता की पेंशन का पैसा निकालकर प्रेमिका पर उड़ा दिए थे। मां ने उसे डांटा और बोलना भी बंद कर दिया। इस पर उसने नींद की ज्यादा मात्रा में दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह 24 घंटे तक बंद कमरे में पड़ा रहा। 

विज्ञापन
boyfriend spent his father pension on girlfriend then tried to commit suicide in Bareilly
युवक ने सुसाइड नोट पर लिखीं कई बातें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक डिलीवरी बॉय ने प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए अपने पिता की पेंशन के एक लाख 10 हजार रुपये उड़ा दिए। मां ने उससे बात करना बंद कर दी तो उसने ज्यादा मात्रा में नींद की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह एक दिन तक कमरे में बेहोश पड़ा रहा। मां ने ही कमरे में जाकर देखा तब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


दुर्गानगर निवासी प्रवीण सागर एक फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसके पिता रेलवे कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद मां जावित्री देवी को उनकी पेंशन मिल रही है। जावित्री के अनुसार प्रवीण ने उनकी पेंशन के एक लाख दस हजार रुपये खर्च कर लिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बेहोश पड़ा मिला था युवक 
भाई दीपक ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने यह रुपये राजेंद्र नगर निवासी अपनी प्रेमिका पर खर्च कर दिए। जब इसका पता मां को चला तो उन्होंने नाराजगी जताई और प्रवीण से बात करना बंद कर दी। प्रवीण ने शुक्रवार को नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली। शनिवार रात मां को पता चला कि प्रवीण कमरे में बदहवास पड़ा है। तब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें 
प्रवीण के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट पर लिखा है, 'मां और भाई मेरे शव को हाथ न लगाएं। दो पेज के सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका की तारीफ की। लिखा कि उसने उसकी हर परिस्थिति में मदद की। उसकी मां केवल अपने बड़े बेटे को ही चाहती है। मैं सभी लोगों से माफी मांग रहा हूं, अब मेरी हिम्मत टूट गई है। युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए लिखा, ' मैं उसको अकेला छोड़कर जा रहा हूं। कोई अच्छा लड़का देखकर शादी कर ले। खुश रहना और मुझे भूलने की कोशिश करना। अलविदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed