फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend refuses to marry girlfriend for dowry in Bareilly

प्रेमी ने दिया धोखा: झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी के लिए रख दी ये शर्त

Mon, 13 Nov 2023 01:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

रिश्तेदार युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों साथ घूमने फिरने लगे। जब घरवालों को इसका पता चला तो वो शादी की बात करने युवक के घर गए। लेकिन युवक और उसके घरवाले दहेज मांगने लगे। विरोध करने पर युवती के परिजनों को धक्का देकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
boyfriend refuses to marry girlfriend for dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ घूमने फिरने लगा, लेकिन जब शादी की बात चली तो युवक के परिजनों ने दहेज की मांग कर दी। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धक्के देकर भगा दिया। युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी बड़ी बहन की ससुराल मठ लक्ष्मीपुर में है। बहन के चचेरे देवर करन ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों घूमने-फिरने लगे। इसकी भनक दोनों परिवार के लोगों को लग गई। युवती की मां 20 अगस्त को अपने परिजनों और रिश्तेदारों को साथ लेकर उसके घर शादी की बात पक्की करने गई। 

विज्ञापन

युवक के पिता ने मांगा दहेज 
युवक के पिता रामौतार, चाचा वेदप्रकाश ने पांच लाख रुपये और पांच लाख रुपये की दावत समेत दहेज का सामान देने की शर्त पर ही शादी करने की पेशकश रख दी। उनकी शर्त सुनकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने दहेज का विरोध किया। कहा कि युवक युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 

आरोप है कि प्रेमी करन ने भी शादी से इनकार कर दिया। उसके परिजनों ने धक्के देकर युवती के परिजनों को भगा दिया। युवती की मां ने शनिवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद युवक, उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed