Bareilly: रात में प्रेमिका से फोन पर बिगड़ी बात, प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
प्रेमिका से झगड़े के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके में प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद प्रेमी ने कीटनाशक निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर जोशी मोहल्ले के युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने बताया कि गुरुवार रात उसके बेटे ने घर में रखी दीमक मारने वाली जहरीली दवा निगल ली। उसकी हालत बिगड़ी तो उन्हें पता चला। जब इसकी वजह पूछी तो उसने कुछ भी नहीं बताया।
Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये
दो साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग
मां ने लोगों से जानकारी की तो पता लगा कि पड़ोस के मोहल्ले मठिया की रहने वाली छात्रा से बेटे का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फोन पर बात करते समय किसी बात को लेकर उसकी गर्लफ्रेंड से कहासुनी हो गई थी। तभी गुस्से में आकर उसने कीटनाशक दवा खा ली।
हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक कक्षा 11 का छात्र है। मां ने उससे कहा कि इंटर पास कर लो, हम तेरी उसी लड़की से शादी करा देंगे। हालांकि लड़की दूसरी बिरादरी की बताई जा रही है।