{"_id":"651c7e1d1ecafa147409b164","slug":"boycott76-branches-of-baroda-up-gramin-bank-remained-closed-bareilly-news-c-4-noi1138-259984-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्यबहिष्कार... बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की 76 शाखाएं बंद रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्यबहिष्कार... बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की 76 शाखाएं बंद रहीं
Wed, 04 Oct 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ज्वाइंट फोरम और बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के सदस्यों ने मंगलवार को प्रबंधन की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने जिले की 76 शाखाओं में तालाबंदी की। पांच जगह शाखाएं खुलीं, लेकिन लेनदेन प्रभावित रहा।
हड़ताल की घोषणा 25 सितंबर को ही कर दी थी। कार्यबहिष्कार के दौरान बैंककर्मियों ने शीर्ष अधिकारियों को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। फोरम के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि प्रदेशभर में कर्मचारियों ने विरोध किया। इस दौरान जय सिंह, आरके अवस्थी, गीता प्रजापति, आशुतोष तिवारी, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
इन मांगों के समर्थन में प्रदर्शन
- नई नियुक्तियों और पदोन्नति।
- बीसीजी की संस्तुति रद्द करना।
- बैंक बंदी और विलय का प्रस्ताव निरस्त करना।
- मानव श्रम नीति का अनुपालन।
- अवैधानिक प्रशासनिक कार्यालयों को बंद करना।
- प्रायोजन बैंक की तरह सुविधाएं।
- दैनिक वेतनभोगियों का नियमितिकरण।
- कर्मचारियों के शोषण का विरोध।