फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boy went to his girlfriend s house In Badaun and married her

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भरा मांग में सिंदूर, फिर गूंजने लगे बधाई गीत

Tue, 13 Jun 2023 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

मामला बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने शादी की सभी रस्म पूरी करते हुए उसकी विदाई की।

विज्ञापन
Boy went to his girlfriend s house In Badaun and married her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचे प्रेमी ने सबके सामने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जिस घर में सबकुछ सामान्य था, अचानक वहां बधाई गीत गूंजने लगे। आस पड़ोस के लोग हैरान रह गए, जब उन्हें पूरे मामले का पता चला तो वो भी खुशी में शरीक हो गए। लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल की शादी करा दी। इसके बाद दोनों को हंसी-खुशी विदा कर दिया गया। 

विज्ञापन

मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने शादी की सभी रस्म पूरी करते हुए उसकी विदाई की। कुछ ही देर में घर में शादी जैसा माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, उद्यैती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो युवती ने अपने प्रेमी को शादी करने के इरादे से घर बुला लिया। युवक ने युवती के परिजनों से बात की तो उन्हें युवक का व्यवहार सही लगा। इसके बाद उन्होंने शर्त रखी की आज ही उसकी शादी की जाएगी। 

विज्ञापन

ऐसी शर्त सामने आने के बाद युवक ने अपने परिजनों को सूचना देते हुए युवती की मांग में सभी के सामने सिंदूर भर दिया। यह देखकर परिवार में जश्न का माहौल बना और ढोलक बजनी शुरू हो गई। शादी के गीत गाए गए और युवती के भाई ने उसको खुशी के आंसू के साथ विदा किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed