फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boy arrested who post on facebook i support pak Army

फेसबुक पर सपोर्ट पाकिस्तान आर्मी लिखने वाला गिरफ्तार, बजरंग दल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Mar 2019 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
boy arrested who post on facebook i support pak Army
arrest - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक प्रोफाइल पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर आई सपोर्ट पाकिस्तान आर्मी लिखने वाले युवक के खिलाफ थाना नीमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन


थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अछनियां निवासी अजमल खां ने अपनी फेसबुक आईडी की प्रोफाइल में पाकिस्तान का झंडा लगाकर आई सपोर्ट पाकिस्तान आर्मी लिखा था। इससे लोग भड़क गए। लखीमपुर शहर के संकटा देवी निवासी बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख अमन मिश्रा ने बृहस्पतिवार को थाना नीमगांव पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गांव अछनियां निवासी अजमल खान ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रोफाइल में पाकिस्तान का झंडा लगाकर आई सपोर्ट पाकिस्तान आर्मी लिखा है, जिससे भारत वर्ष में रहने वाले देश वासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी की  धारा 153, आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन


हरदोई बाल सुधार गृह भेजा गया नाबालिग आरोपी
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सेना का समर्थन में टिप्पणी करने वाले और प्रोफाइल में आपत्तिजनक फोटो लगाने के आरोपी 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे हरदोई बाल सुधार गृह भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक भीरा अनिल कुमार ने बताया कि शैक्षिक अभिलेखों के अनुसार आरोपी की उम्र 12 वर्ष कुछ महीने है। इस पर कोर्ट ने उसे बाल सुधार गृह हरदोई भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed