फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boxing trials held on the grass despite the availability of a ring.

Bareilly News: रिंग होने के बावजूद घास पर हुए बॉक्सिंग ट्रायल

Sat, 08 Aug 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Boxing trials held on the grass despite the availability of a ring.
बरेली। सीनियर महिला, पुरुष और जूनियर बालिका वर्ग के मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इस दौरान अव्यवस्थाएं भी दिखीं। रिंग होने के बावजूद घास पर ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन

इस चयन प्रक्रिया में बरेली मंडल के विभिन्न जिलों से आए मुक्केबाजों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर मुक्केबाजों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। सीनियर महिला वर्ग के 45 से 48 किग्रा भार वर्ग में बदायूं की इरम कुरैशी ने बाजी मारी। शाहजहांपुर की श्यामा देवी ने 48 से 51 किग्रा भार वर्ग में और मुस्कान वर्मा ने 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में अपनी जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन

60 से 65 किग्रा भार वर्ग में बदायूं की मानसी पटेल का चयन हुआ। पुरुष वर्ग में बरेली के हिमांशु पाठक ने 50 से 55 किग्रा और 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में बरेली के ही रुद्राक्ष ने टीम में जगह सुनिश्चित की। जूनियर बालिका वर्ग के 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में शाहजहांपुर की रागिनी का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed