फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bomb disposal squad along with dog squad conducted checking operation at Bareilly Junction

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी, बरेली जंक्शन पर 12 घंटे चला चेकिंग अभियान

Fri, 19 Jan 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 01:13 PM IST
सार

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। बरेली से अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज आने-जाने वाली ट्रेनों में विशेष चौकसी की जा रही है। 

विज्ञापन
Bomb disposal squad along with dog squad conducted checking operation at Bareilly Junction
बरेली जंक्शन पर की गई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मद्देनजर ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता ने डॉग स्क्वायड और स्थानीय आरपीएफ, जीआरपी के साथ बरेली जंक्शन पर बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इधर, सिटी रेलवे स्टेशन पर भी बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले मिल रहे खुफिया अलर्ट के चलते आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। बरेली से अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज आने-जाने वाली ट्रेनों में विशेष चौकसी की जा रही है। 
विज्ञापन


इज्जतनगर रेल मंडल के इज्जतनगर और सिटी रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट कर दिया गया है। यहां चेकिंग अभियान के दौरान विशेष दस्तों के साथ जीआरपी इंस्पेक्टर संजय कुमार, आरपीएफ एसआई मनोज पांडेय आदि रहे। जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह की अगुवाई में अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम समेत फोर्स अयोध्या रवाना
रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बरेली जिले से भी काफी फोर्स भेजा गया है। यातायात पुलिस का स्टाफ 31 के बाद बरेली लौटेगा। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह व चार सीओ अयोध्या ड्यूटी में भेजे गए हैं। साथ ही, जिले से पांच इंस्पेक्टर, 32 दरोगा, चार महिला दरोगा, 75 हेड कांस्टेबल व 20 महिला सिपाही अयोध्या भेजी गई हैं। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे 200 हेड कांस्टेबल भी सुरक्षा ड्यूटी में भेजे गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed