फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of youth missing for 14 days found; two friends arrested.

Bareilly News: 14 दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या के आरोप में दो दोस्त गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for 14 days found; two friends arrested.
नवाबगंज। बीसलपुर से दोस्तों के साथ घूमने निकले 28 वर्षीय युवक शिवम का शव शुक्रवार को नवाबगंज क्षेत्र में पनघैली नदी के नए पुल के पास से मिला है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर शराब पीने के बाद गला घोंटकर हत्या करने और शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खंजनपुर निवासी हरीश और अमरा गांव निवासी रजनीश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में हरित क्रांति स्कूल के पास निवासी राम सहाय का 28 वर्षीय बेटा शिवम शर्मा 19 सितंबर को नहाने के बाद घर से निकला था। उसने मां बिट्टो देवी से कुछ देर में लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचा। भांजे ऋषभ दीक्षित ने बताया कि शिवम अमरा गांव निवासी अपने दोस्त रजनीश और मिथुन के साथ घूमने गया था। बाद में खंजनपुर निवासी हरीश भी उनके साथ हो गया। चारों दोस्तों ने साथ में शराब पी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान शिवम का दोस्तों से विवाद हो गया। इसके बाद उसका गला घोंटकर शव नवाबगंज और बिजौरिया के बीच बथुआ की ओर नदी में फेंक दिया गया। शुक्रवार को नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोप में हरीश और रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे युवक मिथुन की भूमिका समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि नदी में युवक का शव मिला है। मृतक के गुमशुदगी जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर में दर्ज है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम को भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
--
तीन बहनों का था इकलौता भाई
शिवम तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे के लापता होने के बाद से मां बिट्टो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed