फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of teenager who drowned in river found after 20 hours

Bareilly News: 20 घंटे बाद मिला नदी में डूबे किशोर का शव

Mon, 31 Aug 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager who drowned in river found after 20 hours
हाफिजगंज। अप्सरा नदी में शनिवार को नहाने के दौरान डूबे शिवांश (13) का शव 20 घंटे की मशक्कत से रविवार सुबह ज्योति जागीर पुल के नीचे मिला। उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

निंदापुर के बृजनंदन का बेटा शिवांश (13) रक्षाबंधन पर गांव सुन्नौर में ननिहाल आया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह रिश्तेदार भाई सुभाष (16) और रामवीर (10) के साथ अप्सरा में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने पर वे लोग तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने सुभाष और रामवीर को बचा लिया लेकिन शिवांश को नहीं बचा सके। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोजा। 11:00 बजे ज्योति जागीर पुल के नीचे शिवांश का शव मिला।
विज्ञापन

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए डेढ़ सेक्शन एसडीआरएफ के 11 जवानों की टीम लगाई गई थी। शव मिलने पर उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सुरक्षा के लिए क्योलड़िया और हाफिजगंज थाना पुलिस और पीएसी को मौके पर बुलाया गया था। शिवांश की मां कमलेश और पिता बृजनंदन बेहाल हैं। चाचा भगवत सरन ने बताया कि बृजनंदन, पत्नी और दो बेटों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में रक्षाबंधन मनाने आए थे। वहां कक्षा छह में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed