फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of a young man found near Ekta Sarovar.

Bareilly News: एकता सरोवर के पास मिला युवक का शव

Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near Ekta Sarovar.
पीलीभीत। शहर के एकता सरोवर के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिला।
विज्ञापन

युवक की पहचान सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी शिवम पुत्र विनीत के रूप में हुई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। माता-पिता की मौत के बाद से वह घर में अकेला रहता था। उसके चाचा का परिवार दूसरे मकान में रहता है। परिजनों के मुताबिक, शिवम नशे का आदी था। शुक्रवार शाम वह बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एकता सरोवर के पास उसके अचेत अवस्था में मिलने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed