फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of a mentally challenged person found in a drain

Bareilly News: नाले में मिला मानसिक तौर पर कमजोर व्यक्ति का शव

Wed, 09 Jul 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 09 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Body of a mentally challenged person found in a drain
बहेड़ी। बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे चीनी मिल के नाले में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली-नैनीताल हाईवे के किनारे स्थित इस नाले में सेमीखेड़ा चीनी मिल का गंदा पानी आता है। पुलिया के पास बदबू आने पर जब लोग पहुंचे तो एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। पास में ही ढाबा संचालित करने वाले सुनील ने सूचना पुलिस को दी।
शव को नाले से निकालने के बाद इसकी पहचान देवरनियां के कस्बा मुंडिया जागीर के वार्ड 11 निवासी नसीर अहमद अंसारी उर्फ नसीरा पहलवान (60) वर्ष के तौर पर हुई। इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई। नसीर के बेटे सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर थे। करीब छह दिन से वह लापता थे। चार दिन पहले उन्हें देवरनियां स्टेशन के पास भी टहलते देखा गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को उनकी मौत की सूचना मिली। शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। नसीर के परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed