फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bo School of Taekwondo secured first place in Taekwondo Championship

Bareilly News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो प्रथम स्थान पर

Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bo School of Taekwondo secured first place in Taekwondo Championship
बरेली। इज्जतनगर स्थित स्काउट कुटीर में रविवार को तीसरी मेमोरियल हरीश सिंह बोरा पूमसे एवं क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो की ओर से बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की संबद्धता में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 255 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो ने पहला, स्पार्क ताइक्वांडो अकादमी ने दूसरा, इन्फिनिटी ताइक्वांडो अकादमी ने तीसरा और स्ट्राइक फोर्स ताइक्वांडो अकादमी ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय टीम वर्ग में जय नारायण पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। आरती वर्मा और सलोनी कठाले ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सब-जूनियर बालक वर्ग के अंडर-21 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद हसन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कार्तिकेय ने रजत और आदित्य पाल तथा जैनुल ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-23 में जैन रजा ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-25 अधिराज सिंह ने स्वर्ण, उत्कर्ष सिंह तोमर ने रजत तथा अंश पटेल और अभिनव पाल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-27 आयुष कुमार ने स्वर्ण, मोहम्मद हमजा ने रजत और असजाब ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-29 कुशाग्र गुर्जर स्वर्ण, विनायक ने रजत तथा विवान चौहान और दीपक ने कांस्य पदक जीता। अंडर-32 में जैनुल खान ने स्वर्ण, अबू-जर ने रजत, आद्विक सिंह और सूरज सिंह बोरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-35 में आरुष खान ने स्वर्ण, माणिक सक्सेना ने रजत और युवांश सिंह तथा विवान चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-38 में आरव कुमार ने स्वर्ण, हिमांशु ने रजत और शिवांश राजपूत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-41 में युवराज वर्मा ने स्वर्ण, राहुल ने रजत तथा मोहम्मद जैनुल और सूर्यांश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-50 में अभय सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब-जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-16 में आराधना जादौन ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-22 किलोग्राम वर्ग में वसुंधरा सिंह (जय नारायण) ने स्वर्ण, गार्गी ने रजत तथा अनन्या यादव और अलाया ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-24 में आराध्या चौहान ने स्वर्ण, अल्शिफा ने रजत तथा शैलपुत्री शर्मा और इशी तिवारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-26 में सृष्टि धौनी ने स्वर्ण, पनारवी शर्मा ने रजत तथा वंशिका और दुर्वा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-32 में जानवी ने स्वर्ण और सत्कृति ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-38 किलोग्राम वर्ग में हर्षिका सूर्यवंशी, अंडर-41 में दिव्यांशी जोशी, 47 से अधिक भार वर्ग में वैष्णवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
कैडेट बालिका वर्ग के अंडर-33 किलोग्राम वर्ग में गार्गी यादव, अंडर-37 में जीविका सिंह, अंडर-41 में दृष्टि राणा ने स्वर्ण, अंडर-44 में अन्वी ने स्वर्ण, अंडर-47 में दर्शिका चौधरी, अंडर-51 में साहिरा खान, अंडर-59 में गरिमा सिंह, 59 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शन्वी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कैडेट बालक वर्ग के अंडर-33 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन, अंडर-37 में जतिन, अंडर-41 में आतिफ, अंडर-45 में शिवम, अंडर-49 में असद खान, अंडर-53 में प्रिंस, अंडर-57 में जुबैद, अंडर-65 में अनिरुद्ध , जबकि 65 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आतिफ ने स्वर्ण पदक जीता।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें वत्सला को सर्वश्रेष्ठ पूमसे खिलाड़ी, शिवम कुमार को सर्वश्रेष्ठ क्योरुगी खिलाड़ी और आतिफ को समग्र सर्वश्रेष्ठ फाइटर चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्या वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. यूहान कुंवर ने किया। इस दौरान बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान तथा आयोजन सचिव साक्षी बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed