फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bloody conflict in Pagadhar dispute, killing of plywood factory worker

पगधार के विवाद में खूनी संघर्ष, प्लाईवुड फैक्टरी कर्मचारी की हत्या

Wed, 08 Jul 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict in Pagadhar dispute, killing of plywood factory worker
नीरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

देर रात घटना के बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, गांव में पुलिस तैनात, आरोपी फरार

विज्ञापन
सीबीगंज। दो दिन पहले पूर्णिमा के दिन नदोसी गांव में पगधार के दौरान टायर जलाने को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार रात प्लाईवुड फैक्टरी कर्मचारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात घटना के बाद एसपी सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
नदोसी में गुरु पूर्णिमा के दिन पगधार लग रही थी। इसी दौरान गांव के ही नीरज ने पगधार के दौरान रोशनी के लिए पुराना टायर जला दिया। इसका ओमकार ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ओमकार ने नीरज की पिटाई कर दी। अगले दिन मामला चौकी परसाखेड़ा पहुंचा तो चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह ने चीता पुलिस को गांव भेजकर मामला रफादफा करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों में गुस्सा कायम रहा। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे ओमकार पक्ष ने गांव में ही परचून की दुकान के पास नीरज को घेरकर फिर उसकी पिटाई कर दी। खबर सुनकर उसके पिता प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी 50 वर्षीय रामबाबू, भाई धीरज और परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताया तो ओमकार, सूरज, गोविंदा, पोपराम, तेजपाल, रविंद्र, डोरीलाल, जमुना प्रसाद आदि ने रामबाबू को घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी। उन्हें बचाने की कोशिश में बेटा धीरज, नीरज, बेटी रूबी के अलावा मुनीश और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चू सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। रामबाबू के शव को मोर्चरी भिजवा दिया। सूचना मिलते एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीओ द्वितीय सीमा यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्यारोपी पहले ही घर से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रामबाबू एक प्लाईवुड फैक्टरी के गोदाम में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप, परिवार ने किया अस्पताल में हंगामा

शव मोचर्री पहुंचने के बाद पीड़ित पक्ष के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से हत्या हुई है। नीरज लगातार पुलिस को आरोपियों की हरकतों के बारे में बता रहा था पर चौकी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पहले ही सख्त कार्रवाई होती तो जान बच सकती थी। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिवार को किसी तरह समझाया। बाद में हत्या की रिपोर्ट लिखने का आश्वासन देने पर लोग मान गए।

प्रथम दृष्टया जांच में घटना पगधार के विवाद और रुपये के लेनदेन को लेकर होनी बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।- रविंद्र कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed