Bareilly News: खेत की मेड़ के विवाद में खूनी संघर्ष, गोलियां से दहला जाम खजूर गांव, चार भाई घायल
बहेड़ी इलाके के गांव जाम खजूर में रविवार को खेत की मेड़ के विवाद में गोलियां चल गईं। घटना में चार भाई गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाम खजूर में खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
फायरिंग में चार भाई घायल
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। फायरिंग में आरिफ, शारिक, वामिक और शारिफ पुत्रगण जिलानी खान गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में हालात को काबू में लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेड़ के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग करने वाले पक्ष के यासीन नाम के युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.