फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blood Donor Day , be prepared to be the hero

रक्तदाता दिवस पर हीरो बनने को रहिए तैयार

Sat, 11 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 11 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
14 जून को विशेष दिवस उनके लिए है जो रक्तदान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रक्तदाताओं को समर्पित रक्तदाता दिवस ऐसे हीरो को सलाम करता है। अमर उजाला फाउंडेशन भी ऐसे हीरोज के साथ रक्तदान में सहयोग करेगा। जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें रक्तदाताओं का इंतजार रहेगा। 
विज्ञापन

इस बार का रक्तदान गरीब मरीज, गर्भवती महिला, विकलांग, संवासिनी, हादसे में घायल व्यक्ति और अज्ञात लोगाें के लिए होगा। जिला अस्पताल ऐसे लोगों को बिना शुल्क और डोनर के रक्त देता है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मात्र 22 यूनिट रक्त है। जबकि यहां क्षमता 400 यूनिट रक्त स्टोर करने की क्षमता है। इस ब्लड बैंक में कभी- कभी स्थिति ऐसी बनती है कि यहां गर्भवती महिला के लिए ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे में मजबूर गरीब गर्भवती रक्त की कमी से दम तोड़ देती हैं।
विज्ञापन

- जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खास
प्रभारी डॉ. यूवी सिंह बताते हैं कि यहां एक यूनिट रक्त 400 रुपये में उपलब्ध है। बाहरी मरीजों को 1050 रुपये में मिलता है। खून से बने प्लाज्मा से रोगियों के कल्याण की योजना चल रही है। 24 घंटे ब्लड बैंक खुलता है। रक्तदाताओं को कार्ड भी मिलता है। जिससे वे किसी को रक्त दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये कर सकते हैं रक्तदान
- रक्तदान कर सकते हैं
18 से 65 वर्ष के लोग 
वजन पुरुष- 45 से अधिक
वजन महिला- 50 से अधिक
हीमोग्लोबिन 12.50 से अधिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed