फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block on Kanpur route ends train movement between Delhi-Lucknow disrupted

UP News: कानपुर रूट पर ब्लॉक खत्म... राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन बहाल; नियमित ट्रेनों की बिगड़ी चाल

Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
सार

मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस का कानपुर होते हुए झांसी तक संचालन बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
Block on Kanpur route ends train movement between Delhi-Lucknow disrupted
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-कानपुर के बीच 20 दिन से चल रहा मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली 22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस का कानपुर होते हुए झांसी तक संचालन बहाल कर दिया है। 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस को सोमवार से और 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को मंगलवार से चलाया जाएगा। इस बीच, गोरखपुर में ब्लॉक के कारण दिल्ली-लखनऊ रूट की ट्रेनों ने सोमवार को भी यात्रियों को लंबा इंतजार कराया। 

विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ रूट की नौ विशेष ट्रेनें 10 घंटे और 16 नियमित गाड़ियां 12 घंटे तक देरी से बरेली आईं। विशेष ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री नियमित गाड़ियों को महत्व दे रहे हैं। इस बीच नियमित ट्रेनों की भी चाल बिगड़ने के कारण यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर ही बिताना पड़ रहा है। मई के पहले सप्ताह में गोरखपुर में चल रहा मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों की चाल में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन नियमित ट्रेनों ने कराया इंतजार 
15909-10 अवध असम एक्सप्रेस चार व तीन घंटे देरी से आईं। 12035-36 पूर्णागिरि एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 12 घंटे, 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से आईं। 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस एक-एक घंटे और 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस ने छह घंटे इंतजार कराया। 22541 आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12429 लखनऊ-दिल्ली एसी सुपरफास्ट, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 22542 वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस भी सोमवार को दो घंटे तक की देरी से आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये विशेष ट्रेनें देरी से आईं
03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन छह घंटे देरी से आई। 04205 चंडीगढ़-वाराणसी विशेष ट्रेन ने पांच घंटे इंतजार कराया। 04213 अयोध्या-आनंद विहार, 04011 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेनें दो-दो घंटे देरी से बरेली आईं। 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन तीन घंटे और 04214 आनंद विहार-अयोध्या एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आईं। प्रत्येक सोमवार को चलने वाली 03314 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 10 घंटे देरी से बरेली आई। 04207 लखनऊ-नई दिल्ली विशेष ट्रेन ने भी दो घंटे इंतजार कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed