फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block on Gonda-Budhwal rail section: Routes of six trains changed, two trains cancelled.

Railway News: गोंडा-बुढ़वल रेलखंड में ब्लॉक, बरेली होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें निरस्त, छह के रूट बदले

Sun, 28 Jun 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Jun 2026 12:38 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन के काम के कारण नौ ट्रेनें प्रभावित होंगी। दो विशेष ट्रेनें जुलाई में निरस्त रहेंगी। छह गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। तीन ट्रेनें चार घंटे तक देरी से चलेंगी। 

विज्ञापन
Block on Gonda-Budhwal rail section: Routes of six trains changed, two trains cancelled.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए गोंडा-बुढ़वल रेलखंड स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों को निरस्त किया गया है। छह गाड़ियों के रूट बदले गए हैं और तीन गाड़ियां चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी।

विज्ञापन


निरस्त गाड़ियां
गोरखपुर से दो और नौ जुलाई को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी और दिल्ली से तीन व 10 जुलाई को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
05576 आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी, 14664 अमृतसर-न्यु जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस नौ जुलाई को परिवर्तित मार्ग रोजा, आलमनगर, लखनऊ, मल्हौर, बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस नौ जुलाई को परिवर्तित मार्ग मनकापुर, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। सात से 10 जुलाई को 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर, अयोध्या, बाराबंकी, मल्हौर, लखनऊ, आलम नगर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी 30 जून को बरेली में करेंगे मंडलीय समीक्षा, रामायण वाटिका का कर सकते हैं लोकार्पण

यह गाड़ियां देरी से चलेंगी
15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस आठ जुलाई को चार घंटे, नौ जुलाई को 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से तीन घंटे, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस गोरखपुर से एक घंटे, 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में एक घंटे की देरी से चलाई जाएगी।

बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को भी मिली एलएचबी रैक
बरेली जंक्शन से संचालित होने वाली 14308-07 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को भी एलएचबी रैक मिल गई है। अब तक इस लंबी दूरी की गाड़ी का आईसीएफ रैक के साथ संचालन किया जा रहा था। एलएचबी रैक से यात्रा अब पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आरामदेह होगी। 

इससे पहले रेललवे 14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस और 14320-19 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को एलएचबी रैक उपलब्ध करा चुका है। यह सभी लंबी दूरी की गाड़ियां बरेली जंक्शन से संचालित होती हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द एलएचबी रैक के साथ शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed